राजस्थान: भरतपुर में दो पक्षों के बीच आधे घंटे तक हुई पत्थरबाजी, इलाका छावनी में तब्दील

राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में बीती रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प (Clash) के बाद तनाव बढ़ गया है। हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था (Law and Order) की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव (Stones Pelted) किया और कांच की बोतलों फेंकी। इस हमले में राह चलता एक व्यक्ति घायल हो गया।
घटना लगभग रात 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, 2013 के एक मामले में अदालत के आदेश के बाद दो सुमदाय के बीच झड़पें हुईं हैं। बताया जा रहा है कि साल 2013 में आसपास के क्षेत्र में मांस की दुकानों को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। उस समय प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने कोर्ट का रुख किया।
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया
सोमवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों में से एक पर जुर्माना लगाया और इसी मामले में पांच आरोपी बरी होकर अपने घर पहुंचे थे। अदालत के आदेश के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर को चुनौती दे दी। फिर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर कांच की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थर शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 30 मिनट तक पत्थरबाजी हुई। उधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हिंसा करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS