अपराध में बढ़ोतरी के मामले पर राज्यवर्धन ने साधा निशाना, बोले- राजस्थान पर भी ध्यान दें राहुल गांधी

जयपुर। राजस्थान में हाल ही में अपराधों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बढ़ते अपराध के मामलों ने गहलोत सरकार को मुश्किलों में डाल रखा है। विपक्षी प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार कर रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजस्थान में अपराध में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदेश सरकार और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में राजनीतिक पर्यटन करने वाले राहुल गांधी जरा राजस्थान पर भी ध्यान दें। राठौड़ ने आरोप लगाया कि राजस्थान में आज कोई सुरक्षित नहीं है, ना महिला, ना बच्चे, पुलिस का मनोबल गिर रहा है, यहां तक कि मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी तक सुरक्षित नहीं है। यहां नांगल गांव में आयोजित किसान चौपाल के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराधों के कारण राजस्थान का नाम धूमिल होता जा रहा है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के अनुसार राजस्थान पूरे देश में महिला उत्पीड़न, महिला अपराधों में पहले नंबर पर है।
राज्यवर्धन ने सीएम के नकारा, निकम्मा वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि इस पर उन्हें चिंतन करना चाहिए और राजस्थान की जनता को सुरक्षित रखना चाहिए। राज्यवर्धन ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार की है। राजस्थान के हालात साफ बता रहे हैं कि अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं है ऐसा लगता है कि लॉ एण्ड ऑर्डर राजस्थान सरकार की प्राथमिकता ही नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS