Rajasthan Crisis: सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

Rajasthan Crisis: सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद किया ट्वीट, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
X
Rajasthan Crisis: राजस्थान में सियासी हलचल मचने के बाद सचिन पायलट ने पहला ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है कि सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता है।

Rajasthan Crisis: राजस्थान में सियासी हलचल मचने के बाद सचिन पायलट ने पहला ट्वीट किया है। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है कि सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले पायलट ट्विटर पर अपना बायो भी बदल चुके हैं।

सचिन पायलट का ट्वीट

अशोक गहलोत की सरकार के द्वारा उप मुख्यमंत्री के पद से हटाने के बाद सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। बता दें कि सचिन पायलट को राजस्थान के अध्यक्ष पद से भी निष्कासित कर दिया गया है। उनके साथ उनके करीबी मंत्रियों को भी गहलोत सरकार ने उनके पद से हटा दिया है।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सचिन पायलट के बागी होते ही ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा कि सचिन पायलट मोदी सरकार के Puppet हो गए हैं।

एक ने लिखा कि कांग्रेस में सिर्फ उनके परिवार के लोग ही टॉप पर रह सकते हैं। बाकी सारे लोग बस पपेट हैं।


Tags

Next Story