भीलवाड़ा में बड़ा हादसा- पत्थर की अवैध खदान ढहने से सात मजदूरों के दबकर मरने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भीलवाड़। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से बुधवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक पत्थर की अवैध खदान ढहने की खबर मिली है। इस हादसे में सात मजदूरों के दबकर मरने की आशंका जताई गई है। आसिंद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में यह हादसा हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कवार्टज पत्थर की अवैध खान के ढहने के बाद वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। इसमें तीन महिला मजदूरों समेत सात की मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन मजदूरों का शव निकालने के लिए कोशिश कर रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस और खदान विभाग की टीमें
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और खदान विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लाछुड़ा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में एक अवैध खदान संचालित हो रही थी। खदान से पत्थर निकाला जाता है। इसे संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर में खुदाई चल रही थी। खदान के आस-पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी। ऐसे में जिस खेत में माइनिंग हो रही थी, उसके पास के खेत की की मिट्टी खदान में ढह गई। हादसा करीब एक बजे हुआ। काम कर रहे करीब 3 महिलाएं और 4 पुरुष मजदूर इस मलबे में दब गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन ने खदान में तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) शुरू कर दिया गया है। खदान के ढहने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है। जिससे लोगों की भीड़ मौके पर एकठा हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS