जोधपुर में रहने वाले इस 12 साल के बच्चे का मुंबई में ऑपरेशन करवाएंगे सोनू सूद, बच्चे की बीमारी सुन हो जाएंगे हैरान

जोधपुर। देश में कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की तारीफ में अब क्या ही कहें! देश में पिछले साल से अब तक सोनू सूद ने वो कर दिखाया है जो शायद ही आप किसी अभिनेता या फिर किसी नेता से उम्मीद करते हों। यही वजह है कि लोग आज भी उनके पास दूर दूर से पहुंच रहे हैं और उन्हें अपनी फरियाद सुना रहे हैं। अभी हाल ही में जोधपुर (Jodhpur) में रहने वाले एक बच्चे ने अभिनेता से मुलाकात की। यह बच्चा गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और उसका जल्द से जल्द ऑपरेशन होना है। जोधपुर का रहने वाला यह 12 साल का बच्चा जो कि जन्मजात हृदय (Heart) विकारों से ग्रसित है उसका उपचार सोनू सूद मुम्बई में करवाएंगे। सोनू सूद फाउंडेशन के सदस्य हितेश जैन ने मंगलवार को बच्चे से मुलाकात की, बुधवार यानी आज यह यह बच्चा मुम्बई रवाना होगा। हितेश ने बताया कि 12 साल के ओवेस मोहम्मद का हृदय बायीं ओर की बजाय, दायीं ओर है। साथ ही उसकी कई वेसेल्स भी ठीक से नहीं जुड़ी है, हृदय अपने स्थान से घुमा है। इसी कारण बच्चे को जन्म से ही परेशानी होती है।
अपने बच्चे के उपचार के लिए पिता ने भूखंड तक बेच डाला
उसके पिता हनीफ मोहम्मद और उनके मित्र ने Social Media के जरिये हितेश से सम्पर्क किया। उन्होंने खुद इसके बाद व्यक्तिगत रूप से मिलकर उसके बारे में पूरी जानकारी ली। शहर के चांदना भाखर क्षेत्र में रहने वाले हनीफ ने अपने पुत्र के उपचार के लिए अपना भूखंड तक बेच दिया, अभी उसकी दो पुत्रियां हैं। पूरा परिवार अपने बच्चे को बचाने में जुटा है।
SRCC अस्पताल में होगा उपचार
अब मुम्बई के एसआरसीसी अस्पताल (SRCC Hospital) में उसका उपचार होगा। गौरतलब है कि जोधपुर में सोनू सूद फाउंडेशन पहले भी कई बच्चों का उपचार करवाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेज चुकी है। Social Media के जरिये जो भी मांग उठती है उसका सत्यापन करने के बाद उसका उपचार करवाया जाता है। कोरोना काल में भी फाउंडेशन की ओर से कई जरूरी दवाइयां बाहर से उपलब्ध करवाई गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS