कोर्ट ने दो किशोरियों का अपहरण और दुष्कर्म मामले में सुनाई ऐसी सजा, हर तरफ हो रही तारीफ

कोर्ट ने दो किशोरियों का अपहरण और दुष्कर्म मामले में सुनाई ऐसी सजा, हर तरफ हो रही तारीफ
X
बारां के निकट एक विशेष पोक्सो अदालत ने मंगलवार को दो व्यक्तियों को पांच साल पहले दो किशोरियों का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

कोटा (राजस्थान)। देश में बढ़ते बलात्कार जैसी घिनौनी वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां बलात्कार के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इन घिनौनी वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है ताकि इन दरिंदों को ऐसी हरकत करते में हजार बार सोचना पड़े। ऐसी ही एक घिनौनी घटना को अंजाम देनेवालों के खिलाफ कोर्ट ने ऐसी सजा दी है जिसे सुनकर हर कोई तारीफ कर रहा है।

बारां के निकट एक विशेष पोक्सो अदालत ने मंगलवार को दो व्यक्तियों को पांच साल पहले दो किशोरियों का अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। बारां के विशेष न्यायाधीश राकेश कटारा ने दोनों दोषियों-25 वर्षीय नरेश पंचाल और 24 वर्षीय शेरू उर्फ शाहिद- पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने इन दोनों को अपहरण, गलत तरीके से कैद में रखना और मार्च 2015 में दो नाबालिगों से दुष्कर्म का दोषी पाया।

2015 का है मामला

विशेष लोक अभियोजक महेश त्यागी ने कहा कि दोनों के खिलाफ बारां में 21 मार्च, 2015 को अंता पुलिस थाने में नाबालिगों में से एक किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत में कहा था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी अपनी 16 वर्षीय दोस्त के साथ अपने घर से लापता है। उन्होंने शिकायत में यह भी आरोप लगाया था कि लड़कियों का अपहरण नरेश पंचाल और शेरू ने किया है क्योंकि आखिरी बार वो उन्हीं के साथ दिखी थीं। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी और दोनों नाबालिग लड़कियां करीब दो महीने बाद मध्य प्रदेश और गुजरात में मिलीं और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags

Next Story