कोटा में यहां है चमत्कारी मंदिर, जहां पूरा होता है छात्रों का IIT-NEET में एडमिशन का सपना

कहते हैं आस्था पर विश्वास करने वालों की कभी हार नहीं होती। एक ऐसा ही मामला राजस्थान के कोटा शहर से सामने आया है। जहां कोचिंग के छात्र मंदिर की दीवारों पर अपनी मनोकामनाएं लिखते हैं और साथ ही दावा भी करते हैं कि उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी भी हो जाती हैं। विद्यार्थी अपनी मनोकामनाएं कुछ इस प्रकार मांगते हैं, जैसे- कहते हैं हे ईश्वर मेरा मन पढ़ाई में लगने लगे, एम्स में एडमिशन हो जाए, 2023 में नीट निकल जाए और भी मनोकामनाएं मांगने आते रहते हैं।
राजस्थान के तलवंडी क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर के पुजारियों का कहना है कि हर दिन लगभग 350 छात्र अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। छात्रों के दावे पर पूजारी ने बताया कि उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी भी होती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार कोटा में लगभग दो लाख विद्यार्थियों ने कोचिंग संस्थानों में एडमिशन लिया है।
पुजारी ने बताया कि मंदिर की दीवारों को हर दो महीने पर रंगाई जाती है, क्योंकि विद्यार्थियों की मनोकामनाएं से दीवारें भर जाती हैं। मंदिर के पुजारी ने कहा कि पहले दीवारों पर लिखने से प्रशासन मना भी करता था। किंतु कुछ विद्यार्थियों की मनोकामनाएं पूरी होते देख बाद में मंदिर और प्रशासन ने इसको 'विश्वास दीवार' का नाम दिया है।
पुजारी किशन बिहारी ने बताया कि मंदिर में मन्नत मांगने की प्रक्रिया वर्ष 2000 से शुरू हुई थी। जब कुछ विद्यार्थी अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आए थे और मंदिर की दीवारों पर अपनी मनोकामनाएं लिखी थीं। कुछ महीने बाद दो छात्रों के माता-पिता मंदिर आए और मनोकामना पूरी होने पर धन दान किया। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों की इच्छाएं पूरी हुई हैं। इसके बाद से ही यह मंदिर छात्रों के बीच लोकप्रिय हो गया। अब छात्र यहां अपने मनोकामनाएं लेकर आते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS