राजस्थान में हुईं थी सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की पहली मुलाकात, जानिए कैसे हुई लव स्टोरी की शुरुआत

21 जनवरी, 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी जन्मदिन है। सुशांत बिहार से ताल्लुक रखते है। सुशांत ने अपने हुनर से बॉलीवुड में नाम कमाया, वो सफलता के आसमान में पंख फहरा कर उड़ रहे थे, लोग उनकी फिल्मों को काफी पसंद भी कर रहे थे। इस दौरान किसी ने भी सोचा नहीं था कि वो यूं दुनिया छोड़कर चले जाएंगे... 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सुशांत के मृत पड़े शरीर की फोटो और वीडियोज खूब वायरल हुए।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती लोगों और जांच एजेंसी के निशाने पर रही। सुशांत के परिवार ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। चलिए आज हम आपको सुशांत और रिया चक्रवर्ती की पहली मुलाकात के बारे में बताते है। सुशांत और रिया चक्रवर्ती की पहली मुलाकात साल 2013 में हुई थी। उस वक्त सुशांत फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' की शूटिंग कर रहे थे। वही रिया अपनी फिल्म 'अपने डैड की मारूति' की शूटिंग में बिजी थी
दोनों ही फिल्म की शूटिंग की राजस्थान के जयपुर में हुई थीं। दोनों की लोकेशन आसपास ही थी। यहीं पर रिया और सुशांत पहली बार मिले थे। इसके बाद रिया और सुशांत कई पार्टियों में मिले और उनकी दोस्ती हो गई। मुलाकातें के दौर ने इस दोस्ती के रिश्ते को प्यार में बदल दिया। बताया जाता है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे। जांच में सामने आया कि रिया चक्रवर्ती ने मौत के कुछ दिन पहली ही सुशांत का घर छोड़ दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS