दिल्ली के स्कूल में राजस्थानी परिधान के साथ पूजा बनी तीज क्वीन, गोल्डन ट्री स्कूल में मनाया गया तीज फेस्टिवल

दिल्ली के स्कूल में राजस्थानी परिधान के साथ पूजा बनी तीज क्वीन, गोल्डन ट्री स्कूल में मनाया गया तीज फेस्टिवल
X
तीज के मौके पर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। दिल्ली के शास्त्री नगर के गोल्डन ट्री स्कूल (Golden Tree School) में भी शनिवार के दिन कई कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Teej Festival 2022: दिल्ली। भारतीय संस्कृति में तीज का त्योहार (festival of Teej) बेहद खास माना जाता है। प्रत्येक वर्ष सावन मास (month of Sawan) में शुक्ल पक्ष की तृतीया को तीज का त्योहार (Teej Festival) मनाया जाता है। महिलाएं के लिए यह त्योहार बेहद ही खास होता है। इस साल आज यानी 31 जुलाई 2022 को मनाया जा रहा है। तीज के मौके पर स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। दिल्ली के शास्त्री नगर के गोल्डन ट्री स्कूल (Golden Tree School) में भी शनिवार के दिन कई कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शास्त्री नगर स्थित गोल्डन ट्री स्कूल में शनिवार को तीज फेस्टिवल धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं के आयोजित कार्यक्रम में मिसेज पूजा वर्मा को राजस्थानी परिधान और नृत्य के लिए विशेष तौर पर तीज क्वीन के रूप में चुना गया।

स्कूल का कार्यक्रमों में दिखा अनेकता में एकता का संदेश

महिलाओं के लिए खासतौर पर आयोजित फेस्टिवल में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी मम्मियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। अनेकता में एकता के संदेश के साथ महिलाओं ने राजस्थानी, पंजाबी, मराठी, बंगाली परिधानों में रैंप पर कैटवॉक किया। इस मौके पर छात्रा कृधा वर्मा की मम्मी पूजा को परिधान, साज-सज्जा व स्थानीय नृत्य के लिए तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा बेहतरीन परिधान के लिए मिसेज नेहा तिवारी, बलजीत कौर व नेहा सिंह को भी सम्मानित किया गया।

टीचर्स ने बच्चों को तीज की दी जानकारी

स्कूल टीचर्स ने बच्चों को तीज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के निदेशक बलदेव गोयल व इंचार्ज नीतू ने बताया कि स्कूल में हर त्योहार को रोचक व मनोरंजक तरीके से मनाया जाता है। इससे बच्चों को भी भारतीय त्यौहार व परंपराओं की जानकारी मिलती है।

Tags

Next Story