rajasthan weather : माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी, तापमान 2.2 डिग्री सेल्यियस पहुंचा

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। खास कर माउंट आबू में तो शुरुआती सर्दी में ही रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। यहां पर बीती रात तापमान सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि यह इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। यहां पारा लुड़कने की वजह से पेड़ पौधों की पत्तियों पर ओंस जमने लग गई। वहीं तापमान में अचानक गिरावट और सर्द हवाओं की वजह से लोगों का सुबह और शाम के समय बाहर निकलने में परेशानी हुई।
सूर्य नगरी में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा बहने की वजह से सर्दी का अधिक एहसास हुआ। दिन में भी हवा चलती रही। मौसम में धुंध नहीं होने के कारण शीघ्र ही तेज धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में भी हवा के झोंके सर्दी महसूस कराते रहे। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 11.8 और अधिकतम 26.9 डिग्री रहा वहीं बाड़मेर में रात का पारा 13.5 और दिन का 28.8 डिग्री मापा गया।
मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान चुरू में 6.6 डिग्री, पिलानी में 8.3 डिग्री, गंगानगर में 8.4 डिग्री व बीकानेर में 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस या इससे कम बना हुआ है। राज्य में तापमान में आगामी 24 घंटे में और गिरावट आने का अनुमान है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS