रिश्तों पर लगाया दाग : दस साल की मासूम को मौसा ने ही बनाया हवस का शिकार, जानकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे

जयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से रिश्तों पर दाग लगाने का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यहां एक सगे मौसा ने अपनी दस साल की भांजी को ही हवस का शिकार बना दिया। उस मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने मौसा पर भरोसा किया था, उसे क्या पता था कि भरोसा जल्द ही टूट जाएगा और मौसा उसका जीवन ही बर्बाद कर देगा। धरियावद पुलिस ने 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में बच्ची के सगे मौसा को गिरफ्तार किया है।
खाना पकाने में मदद के बहाने ले गया घर
30 नवंबर 2020 को धरियावद पुलिस थाना में फरियादी ने एक रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह उसकी पत्नी के साथ कहीं रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर पर उसका छोटा पुत्र व 10 वर्षीय बच्ची अकेली थी। मासूम बच्ची घर से दुकान पर कुछ लेने के लिए जा रही थी की उसके पड़ोस में रहते उसके मौसा भेरूलाल ने बच्ची को बुलाया और कहा की घर पर कोई नहीं है। खाना पकाने में मेरी मदद कर दो। मौसा के मन में क्या चल रहा है यह बच्ची समझ नहीं सकी और उनके घर चली गई। भेरीया के वहां पर भेरीया की बच्ची भी थी जिसे पैसे देकर उसनें दूकान पर भेज दिया। उसके बाद भेरीया मीणा ने मासूम बच्ची के हाथ.पांव बांधकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुवे बच्ची के साथ ज़बरन दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी को 48 घंटों के अंदर दबोचा
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी को 48 घण्टे में ही गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त भेरूलाल को धारा 376ए और पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से अभियुक्त को पीसी रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS