rajasthan weather : राज्य के 6 जिलों में आज हो सकती है मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

rajasthan weather : राज्य के 6 जिलों में आज हो सकती है मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी
X
राजस्थान में मानसून की सक्रियता लगातार बरकरार है। यहां पिछले कई दिनों से बारिश दर्ज की जा रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता लगातार बरकरार है। यहां पिछले कई दिनों से बारिश दर्ज की जा रही है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने एक ओर जहां 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है तो 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, आज कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू और नागौर जिले में बारिश की संभावना है। इन जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर और झुंझुनूं जिले में कहीं- कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

तापमान में आई गिरावट

शनिवार सुबह राजधानी में दिन की शुरुआत बादलों की आवाजाही न होकर तेज धूप के साथ हुई। तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीती रात का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बीती रात का सबसे अधिक तापमान कोटा का 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़, फलौदी का 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज सुबह तक सबसे ज्यादा बारिश जोधपुर में 54, बीकानेर में 40.3, भीलवाड़ा में 29, वनस्थली में 16, जैसलमेर में 20 एमएम बारिश हुई।

Tags

Next Story