जोधपुर में 101 केंद्रों पर वक्सीनेशन अभियान जारी, जानिए अब तक कितने स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जा चुका है टीका

जोधपुर में 101 केंद्रों पर वक्सीनेशन अभियान जारी, जानिए अब तक कितने स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जा चुका है टीका
X
जोधपुर की बात करें तो यहां 101 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनशन सत्रों का आयोजन किया गया। 31 जनवरी से प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान के चलते 30 जनवरी से 2 फरवरी तक नियमित रूप से जारी कोविड वैक्सीनशन अभियान संचालित नहीं होगा।

राजस्थान में कोरोना वायरस का प्रकोप कुछ हद तक काबू में आ गया है। प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति अब सुधरती जा रही है। इसका बड़ा परिणाम कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को भी जाता है। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन अभियान पूरे देश में सबसे ज्यादा बेहतर चल रहा है।

जोधपुर की बात करें तो यहां 101 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनशन सत्रों का आयोजन किया गया। 31 जनवरी से प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान के चलते 30 जनवरी से 2 फरवरी तक नियमित रूप से जारी कोविड वैक्सीनशन अभियान संचालित नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज संलग्न अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों (जिनकी पोलियो में ड्यूटी नही है) का टीकाकरण किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 101 चिन्हित केंद्रों पर 4402 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 3,751 स्वास्थ्य कर्मियों के कोविड वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि दोपहर तक कोविन पोर्टल के सर्वर डाउन होने के कारण कवरेज बाधित हुआ, अन्यथा अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा सकता था। जिले में अब तक प्रथम चरण के दस सेशन में 19,034 स्वास्थ्य कर्मियों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

रिटायर्ड चिकित्सकों ने लगाया टीका

एमडीएम अस्पताल में कोविड टीकाकरण केंद्र पर रिटायर्ड चिकित्सक डॉ. अब्दुल हकीम, डॉ. एफएसके बरार, डॉ. अशोक सिंघवी ने टीकाकरण करवाया। वहीं मेडिकल एंड हैल्थ के रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संजीव जैन व एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रामनिवास सेंवर ने भी टीकाकरण करवाया। rजोधपुर की बात करें तो यहां 101 केंद्रों पर कोविड वैक्सीनशन सत्रों का आयोजन किया गया। 31 जनवरी से प्रस्तावित पल्स पोलियो अभियान के चलते 30 जनवरी से 2 फरवरी तक नियमित रूप से जारी कोविड वैक्सीनशन अभियान संचालित नहीं होगा।

Tags

Next Story