विधायकों से बोले गहलोत- हम सब लोकतंत्र के योद्धा, विधानसभा में भी एकजुटता दिखानी है

विधायकों से बोले गहलोत- हम सब लोकतंत्र के योद्धा, विधानसभा में भी एकजुटता दिखानी है
X
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर के रिसॉर्ट में जहां कांग्रेस के विधायक रुके हैं उनसे व समर्थक दलों से जाकर मुलाकात की। गहलोत ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब से जैसे अभी तक एकजुटता दिखाई दिखाई वैसे ही एकजुटता विधानसभा में भी दिखानी है।

जयपुर। राजस्थान में राजनीतिक गहमागहमी का सिलसिला जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर के रिसॉर्ट में जहां कांग्रेस के विधायक रुके हैं उनसे व समर्थक दलों से जाकर मुलाकात की। गहलोत ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब से जैसे अभी तक एकजुटता दिखाई दिखाई वैसे ही एकजुटता विधानसभा में भी दिखानी है। उन्होंने ने कहा कि हम सब लोकतंत्र के योद्धा हैं। यह लड़ाई हम जीतने जा रहे हैं और साढे़ तीन साल के बाद चुनाव में भी जीतेंगे। उन्होंने विधायकों से कहा कि जिस तरह की एकजुटता अब तक दिखाई है उसी तरह की एकजुटता आपको सदन में भी दिखानी है।

सदन में तैयारी के सााथ जाएं विधायक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों से सदन में तैयारी के साथ जाने को कहा है और उसके बाद अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जन कल्याण कार्यो की एक सूची पेश करने को कहा है ताकि सरकार उन पर काम कर सके। उन्होंने कहा कि सभी विधायक अपनी पूरी तैयारी के साथ सदन में जाएं।

उन्होंने राजनीतिक उथल-पुथल और राज्य में कोरोना वायरस संकट के कारण पैदा हालात से बखूबी निपटने का विश्वास व्यक्त किया। विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस का आजादी के पहले और बाद में संघर्ष का इतिहास रहा है। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने के लिये अन्य पार्टियों के विधायकों को धन्यवाद दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी बैठक में मौजूद थे।

Tags

Next Story