पत्नी ने जूस में मिलाकर दिया जहर, पति ने अपने साथ बेटे को भी पिलाया, फिर हुआ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे होश

सीकर। राजस्थान के सीकर (Sikar) शहर में रिश्तों को तार-तार कर देनेवाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक पत्नी ने अपने पति को जूस में जहर (Poison in Juice) मिलाकर दे दिया। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि पति ने खुद तो यह जहरीला जूस पी लिया। साथ ही अपने पांच साल के बेटे को भी पिला दिया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने तबीयत बिगड़ने पर पति को अस्पताल नहीं ले जाने की जिद भी की। मामले में पति के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, मामला सीकर शहर की फतेहपुर रोड स्थित मानसरोव कॉलोनी के नानूराम पुत्र श्यामलाल ने पत्नी पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। नानूराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला 10 अप्रैल का है। बीते शनिवार को जब वह सुबह घर से सब्जी लेने निकला था। वह रात करीब साढ़े आठ बजे सब्जी व केले लेकर घर वापस लौटा। यहां पहुंचने के बाद पत्नी ने सूखे पाउडर से जूस बनाया। कांच के गिलास में पत्नी ने उसे जूस पीने के लिए दिया। जो उसने खुद पीने के साथ अपने 5 साल के बेटे को भी थोड़ा पिला दिया।
जूस पीने के बाद वह बेटे के साथ बैठ गया। तभी उसे चक्कर आने लगे। देखते ही देखते उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और दम घुटने लगा। कुछ ही देर में उसे उल्टियां होने लगी। यह देख वहां आसपास के मोहल्ले के काफी लोग जमा हो गए। इसी बीच वह बेहोश होकर गिर गया तो नजदीकी लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वह एक दिन तक बेसुध ही पड़ा रहा। 11 अप्रैल को उसे होश आया तो उसे जूस में जहरीला पदार्थ मिलाने का अंदेशा हुआ। आरोप है कि जहरीला जूस पीने के बाद तबीयत बिगडने पर भी उसकी पत्नी कोमल ने उसे अस्पताल ले जाने से मना कर दिया था। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS