हैरान कर देने वाला मामला : महिला को 10 मिनट के अंदर ही लगा दी वैक्सीन की दो डोज, स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली

हैरान कर देने वाला मामला : महिला को 10 मिनट के अंदर ही लगा दी वैक्सीन की दो डोज, स्वास्थ्य केंद्र में मची खलबली
X
एक महिला ने दावा किया है कि उसे स्वास्थ्य केंद्र पर महज 10 मिनट में वैक्सीन की दो डोज लगाई गई हैं। टीका लगने के बाद से महिला की रातों की नींद उड़ गई है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं।

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले से टीकाकरण को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। देश में जब से वैक्सीनेशन अभियान (Vaccination Campaign) चला है जब से लेकर अब तक यह एक ऐसा मामला है जो पहली बार सामने आया है। यहां जिले में एक महिला ने दावा किया है कि उसे स्वास्थ्य केंद्र पर महज 10 मिनट में वैक्सीन की दो डोज लगाई गई हैं। टीका लगने के बाद से महिला की रातों की नींद उड़ गई है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग के सामने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दो डोज लगाने की बात से साफ इनकार कर रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को दौसा जिले में कुछ सेंटर्स पर 18-44 वर्ष तक के लोगों का On Spot Registration कर वैक्सीन लगाई जा रही थी। इस बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंगल बेरसी के वैक्सीनेशन सेंटर पर खेरवाल गांव की 43 वर्षीय किरण शर्मा अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। उन्हें वहां मौजूद प्रतिनिधि ने वैक्सीन लगा दी।

टीकाकरण के बारे में महिला को नहीं थी पूरी जानकारी

बताया जाता है कि, इसके बाद कोई अन्य स्वास्थ्यकर्मी उनके आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करने लगी। वेरिफिकेशन के बाद उस स्वास्थ्यकर्मी ने फिर से किरण शर्मा को वैक्सीन का एक और डोज लगा दिया। 10 मिनट में 2 डोज लगने के बाद महिला अपने घर आ गई। हालांकि, बताया जा रहा है कि महिला को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वैक्सीन एक बार लगेगी या दो बार।

मामले को सुन हैरान हो गए परिवारवाले

जैसे ही महिला ने घर आकर अपने पति रामचरण शर्मा को इस बारे में बताया तो सब हैरान हो गए। सभी चिंतित हो गए कि क्या करें। हालांकि, शुक्रवार की दोपहर से लेकर शनिवार की सुबह तक महिला में किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं दिखाई दिया। लेकिन, 10 मिनट में दो डोज लगने से महिला घबराई हुई है। इसकी वजह से महिला किरण शर्मा को नींद नहीं आई और वर्तमान में हल्का बुखार भी है।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी सफाई

इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंगल बेरसी के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने किसी को भी दो बार डोज नहीं लगाई। सीएचसी प्रभारी डॉ नीलम मीणा ने कहा कि इस पूरे मामले में पड़ताल कर ली गई है। किरण शर्मा को वैक्सीन लगाने के लिए जब पिंच किया गया तो उन्हें ब्लड आ गया.। इसके बाद उन्हें Document Verification के बाद वापस पिंच किया गया और वैक्सीन लगाई गई। सीएससी प्रभारी दो बार वैक्सीन नहीं लगने का दावा करते हुए नजर आए, लेकिन पीड़ित महिला ने जो आप बीती सुनाई उससे यह लग रहा है कि उसे दो बार वैक्सीन लगाई गई है।

Tags

Next Story