उदयपुर में भाजपा विधायक के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया बलात्कार का केस, बोली- शादी का झांसा देकर किया कई बार रेप

उदयपुर में भाजपा विधायक के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया बलात्कार का केस, बोली- शादी का झांसा देकर किया कई बार रेप
X
विधायक प्रताप लाल भील (52) के खिलाफ बृहस्पतिवार को बलात्कार के आरोप में सुखेर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया गया।

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में भाजपा के एक विधायक पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गोगुन्दा से विधायक प्रताप लाल भील (52) के खिलाफ बृहस्पतिवार को बलात्कार के आरोप में सुखेर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने कहा कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उससे बलात्कार किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, विधायक व आरोप लगाने वाले महिला एक ही समुदाय से हैं और कुछ वर्षों से संपर्क में थे। आरोपी विधायक से इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई है।

मध्यप्रदेश की रहने वाली है शिकायतकर्ता महिला

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। उसका आरोप है कि 52 वर्षीय विधायक प्रताप लाल भील ने उससे शादी करने का वादा किया और इसकी आड़ में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। ऐसे में महिला ने गुरुवार को विधायक प्रताप लाल भील के खिलाफ बलात्कार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच के बाद उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

दोनों एक ही समुदाय से, कुछ वर्षों से थे संपर्क में

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि विधायक और आरोप लगाने वाली महिला एक ही समुदाय से हैं और कुछ वर्षों से संपर्क में थे। वहीं, महिला के आरोप पर विधायक ने कहा कि मुझे केस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। अब पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच सीबीसीआईडी करेगी।

Tags

Next Story