पुलिस की गिरफ्त में 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड की मां, छानबीन में मिले कई फर्जी दस्तावेज

पुलिस की गिरफ्त में 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड की मां, छानबीन में मिले कई फर्जी दस्तावेज
X
नोएडा पुलिस ने 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी की मां को हिरासत में लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी की मां को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं।

नोएडा पुलिस ने 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी की मां को हिरासत में लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी राजेश कुमार की मां सीमा देवी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जांच के दौरान पुलिस को कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं।

फ्रेंचाइजी और नौकरी देने के नाम पर 100 करोड़ की ठगी केस में नोएडा पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां सीमा देवी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी राजेश कुमार अभी भी पुलिस के हिरासत से फरार चल रहा है।

पुलिस की छानबीन के दौरान राजेश कुमार की मां के पास से कई निजी चैनल के फर्जी आईकार्ड मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी राजेश कुमार लोगों को फ्रेंचाइजी और नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने का काम करता था।

इस धोखाधड़ी केस में मुख्य आरोपी की मां भी शामिल है, जो कई फर्जी कंपनियों से लिंक बना हुआ था। बता दें कि थाना 3 क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही हाइपर मार्ट कंपनी के खिलाफ 8 लोगों ने मुकदमा दर्ज किया है और 22 लिखित शिकायतें दर्ज की गई हैं।

पुलिस ने जांच में पाया कि ये सभी कंपनियां फर्जी हैं। साथ ही नौकरी और फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया करते थे।

पुलिस को मिले कई महंगे सामान

पुलिस ने इन ठगों के पास से 3.330 किलो सोने के बिस्कुट और गहने, चांदी के सिक्के, कई महंगी लग्जरी गाड़ियां बरामद किए हैं। इसके अलावा 117 एटीएम, 71 पैन कार्ड, 9 आधार कार्ड, 19 वोटर आईडी कार्ड, 17 ड्राइविंग लाइसेंस, 23 अदद मोहरें सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।

वहीं, इन लोगों के पास से 13,54,550 केस बरामद किए गए हैं। जबकि 56 लाख रुपए खाते में है।

Tags

Next Story