लखनऊ की जेल में गलत दवा दिए जाने से 100 से ज्यादा कैदी बीमार, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जेल 100 से ज्यादा कैदियों के बीमार होने की खबर से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कैदी गलत दवा खाने की वजह से बीमार हो गए हैं। इनमें से 22 कैदियों की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैदियों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महानिदेशक (जेल) के मुताबिक, फार्मासिस्ट आनंद कुमार ने जेल के कैदियों को सेट्रिजिन के बजाय हेलोपेरिडोल नाम की एक एंटीसाइकोटिक दवा दे दी गई। इस दवा का उपयोग स्किजोफ्रेनिया के उपचार में किया जाता है। दबाई के खाने के बाद कैदियों को सुस्ती और नींद आने लगी।
फार्मासिस्ट आशीष वर्मा को नोटिस दिया गया
जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल के डॉक्टर एन के वर्मा ने कैदियों को एलर्जी की समस्या के लिए सेट्रिजिन दवा देने का फैसला लिया था। लेकिन, फार्मासिस्ट ने उन्हें गलत दवाएं दे दीं। फार्मासिस्ट आशीष वर्मा को नोटिस दिया गया है।
उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। डीआईजी (जेल) संजीव त्रिपाठी ने इस मुद्दे पर लखनऊ जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS