अयोध्या में आगरा से आए परिवार के 12 लोग सरयू नदी में डूबे, चार को बचाया गया, जानिये हादसे की वजह?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में आगरा से आए परिवार के 12 सदस्य सरयू नदी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमों ने ढाई साल की बच्ची समेत चार लोगों को तो बचा लिया, लेकिन बाकी सदस्यों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ितों का उचित उपचार और हरसंभव मदद करने के निर्देश जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले महेश गुप्ता का परिवार (15 सदस्य) अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन के बाद परिवार गुप्तार घाट में सरयू नदी पर स्नान करने पहुंचा। बताया जा रहा है कि परिवार के चार सदस्य जैसे ही सरयू नदी में उतरे, तेज बहाव की चपेट में आ गए। उन्हें बहता देख परिवार के अन्य सदस्यों ने भी छलांग लगा दी। बहाव इतना तेज था कि कोई भी संभल नहीं पाया। इन्हें डूबता देख मौके पर अफरातफरी मच गई।
अयोध्या: सरयू नदी में एक परिवार के 12 लोग डूबे, 4 लोगों को बचा लिया गया है। राहत और बचाव अभियान चल रहा है। अयोध्या के ज़िलाधिकारी ने बताया, "आगरा से एक परिवार यहां आया हुआ था। कुछ महिलाओं के डूबने जैसी स्थिति बनी तो पूरा परिवार उन्हें बचाने के लिए कूद गया। 4 लोगों को बचाया गया।" pic.twitter.com/35evbadtJQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2021
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि ढाई साल की बच्ची समेत परिवार के चार सदस्यों को तो बचा लिया गया है, लेकिन बाकी सदस्यों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का सर्च अभियान अभी तक जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS