झांसी में कोयले के ढेर से कर्मचारियों को मिला हीरे जैसा चमकीला पत्थर, आपस में बांट हुए फरार, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के झांसी में कोयले की ढेर से हीरे जैसा एक बड़ा चमकीला पत्थर मिला है। चमकीला पत्थर कर्मचारी को तब मिला जब वह कोयले के ढेर को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहे थे। इसी दौरान आपस में कर्मचारियों ने उस बड़े चमकीले पत्थर के कई टुकड़े किए और आपस में बांट लिए। अब इस मामले की जांच पावर प्लांट प्रशासन की ओर से की जा रही है।
प्लांट पर मौजूद अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली। तो वे सभी चमकीला पत्थर की बात सुनकर हैरान हो गए। वहीं बाद में अधिकारियों ने फरार चल रहे कर्मचारियों के घर पहुंचे और कड़ी मसक्कत के बाद कुछ कर्मचारियों से अधिकारियों ने चमकीले पत्थर के कुछ टुकड़ों को बरामद किया। लेकिन अभी तक प्लांट की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। आखिर ये बड़ा पत्थर हीरा है या नहीं।
आखिर कितने जगहों से थर्मल पावर प्लांट में आता है कोयला
जानकारी के लिए बता दें कि थर्मल पावर प्लांट में दो जगहों से कोयले की खेप आती है। पहला धनबाद से तो वहीं दूसरी खेप सिंगरौली से आती है। जानकारी के मुताबिक, बीती 20 फरवरी को कोयल की एक खेप धनबाद लाई गई। कोयले की खेप आने के बाद वहां मौजूद अधिकारी उस कोयल की क्वालिटी को देखकर उसे छंटनी करवाते हैं। इस दौरान कई कर्मचारी कोयले की छंटनी करने के लिए लगे हुए होते हैं। इसी बीच कुछ कर्मचारियों को छंटनी के दौरान लगभग 2 किलो का चमकीला पत्थर मिलता। जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने आपस में उसे बांट लिया और अपने अपने घर लेकर चले गए।
वहीं इस पूरे मामले पर मुख्य महाप्रबंधक एमके सचान ने कहा है कि कोयले के ढेर से एक चमकीला पत्थर बरामद हुआ। इस विषय की पुष्टी नहीं है कि वह हीरा ही है या नहीं। फिलहाल, इस पत्थर को जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच होने के बाद पता चल सकेगा आखिर यह चमकीला पत्थर क्या है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS