यूपी में एसिड अटैक से 23 लोग झुलसे, 6 लोगों पर केस दर्ज, 4 गिरफ्तार

यूपी में एसिड अटैक से 23 लोग झुलसे, 6 लोगों पर केस दर्ज, 4 गिरफ्तार
X
उत्तर प्रदेश में एसिड अटैक की घटना सामने आई है। पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया था। देखते ही देखते यह विवाद एसिड अटैक में बदल गया। इस अटैक में 23 लोग बुरी तरह से झुलस गए।

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एसिड अटैक की घटना सामने आई है। जिले में दो पक्षों में विवाद को लेकर एसिड अटैक हो गया। इस हमले में 23 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना उल्दन थाना क्षेत्र के बसार गांव में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी झुलसे लोगों को मौके पर झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हमले के बाद से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

छत के जरिए की गई थी एसिड अटैक

बताया जा रहा है कि बीते रात को उल्दन थाना क्षेत्र के बसार गांव में दो पक्षों में पानी भरने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके चलते एक पक्ष के लोगों ने अपने घर की छत से दूसरे पक्ष के लोगों पर एसिड से हमला कर दिया। एसिड के इस हमले में लगभग 23 लोग झुलस गए।

जिला पुलिस ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के तहत 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया। साथ ही मौके पर से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags

Next Story