UP: मुजफ्फरनगर में आवारा पशुओं के लिए बनेगा गौ अभ्यारण्य, पांच हजार पशुओं को मिलेगा आश्रय

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आवारा गायों के लिए केंद्र सरकार ने गौ अभ्यारण्य का फैसला किया है। इसकी जानकारी मत्स्य एवं डेयरी राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने दी। संजीव कुमार ने कहा किसानों की समस्या के समाधान को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से आवारा पशुओं के लिए मुजफ्फरनगर के पुरकाजी प्रखंड में गौ अभ्यारण्य बनाने का फैसला किया गया है। बालियान ने रविवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि गौ अभ्यारण्य पुरकाजी प्रखंड के मेघाचंदन गांव में 800 बीघा में बनाए जाएंगे।
केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा कि 800 बीघा में बन रहे गौ अभ्यारण्य में करीब 5 हजार से अधिक आवारा पशुओं को आश्रय मिलेगा। उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण्य के देख रेख के लिए राज्य सरकार की जिम्मेदारी दी जाएगी। संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की गौ अभ्यारण्य पायलट परियोजना के तौर पर शुरू होगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर पायलट परियोजना सफल होता है तो राज्य में और आवारा पशुओं के लिए अभ्यारण्य बनाए जाएंगे।
बालियान ने कहा कि गौ-अभ्यारण्य शेड में बायोगैस प्लांट और आवास बनेंगे। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं को राज्य के छोटे गौशाला विफल रहे है। आने वाले छह माह में शुरू होने वाला गौ अभ्यारण्य से क्षेत्र में आवारा पशु नहीं मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा 2022 के चुनाव से उठता रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS