प्रयागराज की नन्ही धावक ग्रेटर नोएडा पहुंची, पांच साल का भाई भी संग लग रहा दौड़, जानें पूरी कहानी

प्रयागराज की नन्ही धावक काजल अपने चचेरे भाई बादल के साथ पैदल दौड़ लगाते हुए ग्रेटर नोएडा तक पहुंच चुकी हैं। वे आज शाम या कल सुबह अपनी मंजिल इंडिया गेट तक पहुंच सकते हैं। खास बात है कि दोनों बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर इनके प्रयासों की जमकर सराहना हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रयागराज की रहने वाली आठ वर्षीय काजल 23 जुलाई को अपने चचेरे भाई बादल के साथ पैदल दौड़ते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उनके साथ उनके कोच रजनीकांत भी मौजूद हैं। कानपुर, फरुखाबाद, आगरा, मथुरा होते हुए दोनों बच्चे अब ग्रेटर नोएडा पहुंच चुके हैं। दोनों बच्चों ने प्रतिदिन 42 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य तय किया था।
कोच रजनीकांत ने मीडिया को बताया कि दोनों बच्चों ने पैदल दौड़ते हुए दिल्ली के इंडिया गेट तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के बेहद करीब हैं। काजल और बादल यहां पर अल्ट्रा मैराथन में हिस्सा लेंगे। सोशल मीडिया पर लोग उनके जज्बे को सलाम करते हुए बधाइयां दे रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS