UP Election 2022 : आप ने जारी की विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की तीसरी सूची, पढ़िये पूरी लिस्ट

UP Election 2022 : आप ने जारी की विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की तीसरी सूची, पढ़िये पूरी लिस्ट
X
आप ने अभी तक पहली सूची में 150 और दूसरी सूची में 33 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है।

उत्तर प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने आज विधायक प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में 33 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। आप ने अभी तक पहली सूची में 150 और दूसरी सूची में 33 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि आप ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज 33 प्रत्याशियों के नामों की तीसरी सूची जारी की है। इसमें एक पूर्व IAS, 2 PHD, 9 पोस्ट ग्रैजूएट, 13 ग्रैजूएट सहित 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची को अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय नेतृत्व ने मंजूरी दी है।


उन्होंने कहा कि आप के प्रत्याशी पढ़े लिखे हैं। कई प्रत्यशियों के पास चुनाव लड़ने के पैसे नहीं हैं, लेकिन उनमें काम करने का जज्बा है। उन्होंने यूपी की जनता से आप प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। उधर लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में नौसेना में प्रमुख पदों पर रहे कर्नल अजय कुमार सिंह प्रसपा छोड़कर आप में शामिल हुए हैं।

Tags

Next Story