प्रदर्शन कर रहीं AAP सांसद संजय सिंह की पत्नी गिरफ्तार, सपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से मची भगदड़

हाथरस गैंगरेप कांड के विरोध में सपा, आप, कांग्रेस, टीएमसी समेत अनेक विपक्षी पार्टी योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल आप सांसद संजय सिंह की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी अनीता सिंह के हाथ पकड़कर रोड पर खींचती नजर आईं। वह हजरतगंज चौराहे पर सड़क पर लेट गईं। फिर महिला पुलिसकर्मी उन्हें खींचकर बस में ले गई।
इसके बाद अनीता सिंह को हिरासत में ले लिया गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखकर विरोध जताया
विपक्षों के प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही योगी सरकार के आदेश के तहत पीड़िता के गांव को सील कर दिया गया। साथ ही बाहर से आने वालों पर रोक लगा दिया गया है। वहीं, मीडिया और किसी भी नेताओं को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने पर रोक लगा दी है।
इसके बाद से विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन और भी तेज हो गया है। उधर, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में योगी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौक पर शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर मौन व्रत रखकर विरोध जताया।
इस दौरान कई और कार्यकर्ता शामिल हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसमें से भी कई लोगों को हिरासत में लेकर बस में डाल दिया।
समाजवादी पार्टी विधायक भी गिरफ्तार
वहीं, कानपुर के आर्यनगर से समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेयी को भी पुलिस ने घसीटते हुए हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
लाठीचार्ज से वहां भगदड़ मच गई और इसमें कई लोग चोटिल हो गए। इसके अलावा पुलिस ने हथियार लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता राम सिंह राणा के निजी सुरक्षाकर्मी को भी गिरफ्तार किया है। वह प्रदर्शन में असलहा लेकर पहुंचे थे।
इस पर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS