लखनऊ में महंगाई के खिलाफ आप का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका तो संजय सिंह भड़के, पीएम मोदी के लिए दिया आपत्तिजनक बयान

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन (Protest Against Inflation) किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस बेरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों को काबू करने में पुलिस (Lucknow Police) को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) ने प्रदर्शन के वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश सरकार के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर भी निशाना साधा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय सिंह ट्वीट करते हुए लिखा, 'पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय पटेल जी की गर्दन पकड़ते दारोगा जी की दादागिरी देखिये। योगी आदित्यनाथ जी जनता महंगाई से मर रही है। आपकी यूपी पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं की गर्दन पकड़कर मारने में जुटी है। महिला अध्यक्ष नीलम यादव के साथ भी पुरुष पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी।'
एक अन्य ट्वीट में संजय सिंह ने पीएम मोदी पर भी तीखा प्रहार किया है। उन्होंने लिखा, 'जब-जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है। आम आदमी पार्टी के जाबांज साथियों के जज्बे को नमन।'
जब जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है।@AamAadmiParty के जाबाँज साथियों के जज़्बे को नमन।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 9, 2022
लखनऊ में महँगाई के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त प्रदर्शन। pic.twitter.com/MW0awvqtvH
सड़क पर चूल्हा जलाकर किया विरोध
आम आदमी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम यादव, पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनय पटेल और प्रांतीय अध्यक्ष सूरज प्रधान के नेतृत्व में आज महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तख्ती और महंगाई विरोधी नारा लगाते हुए हजरतगंज चौराहे की तरफ बढ़ रहे थे। यहां पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इससे पूर्व नीलम यादव ने सड़क पर चूल्हा जलाकर रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भी विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले नेताओं के साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है।
गैस का सिलिंडर महँगा हो गया तो सड़क पर ईंट का चूल्हा बनाकर साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 9, 2022
ये New India है हम गैस युग से धुवाँ युग में आ गये।
वाह मोदी जी वाह। pic.twitter.com/KESUD4oane
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS