शादी के 12 साल बाद पति के सामने आई सच्चाई, पूजा की जगह पत्नी निकली हसीना, धर्म परिवर्तन न करने पर ससुराल से मिल रही धमकी

आप ने कथित लव जिहाद (Love Jihad) के कई मामले सुने होंगे। अक्सर खबरें आतीं हैं कि मुस्लिम युवक (Muslim Boy) ने धोखे से अपना धर्म छुपाकर हिन्दू लड़की (Hindu Girl) से शादी कर ली। हिंदूवादी संगठन इसे लव जिहाद का नाम देते हैं। इससे ठीक उल्टा एक अजीब मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) से सामने आया। एक युवती ने 12 साल पहले खुद को हिन्दू, नाम पूजा बताकर हिन्दू युवक जगवीर से शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हो गये। अब 12 साल बाद राज खुला है कि युवती पूजा नहीं बल्कि हसीना बानो यानी कि मुस्लिम है। पत्नी की धर्म को लेकर सामने आई सच्चाई के बाद से पति समेत परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं हसीना बानो के घर वाले जगवीर को मुस्लिम धर्म ना अपनाने पर सर कलम करने की धमकी दे रहे हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन युवक को अपनी सुरक्षा का भय सता रहा है। इसको लेकर वह अफसरों से लेकर अयोध्या के संत-महात्माओं तक के चक्कर काट रहा है।
जानिए पूरा मामला क्या है
मामला 12 साल पहले शुरू होता है। अयोध्या के हलकारा का पुरवा निवासी जगवीर के जीजा रामजन्म कोरी को तत्कालीन फैजाबाद रेलवे स्टेशन के पास एक युवती मिलती है। युवती अपना नाम पूजा बताते हुए खुद को अनाथ बताती है। रामजन्म उसकी शादी अपने साले जगवीर से करा देता है। पहले दोनों की कोर्ट मेरिज होती है, बाद में हिन्दू रीति-रिवाजों से भी शादी कर लेते हैं। कुछ समय बाद इनके घर में दो बच्चों, बेटे आयुष और बेटी शगुन का जन्म होता है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि एक दिन जगवीर को पूजा पर शक होता है। दरअसल, एक दिन जगवीर पूजा को अपने बच्चों को नमाज पढ़ाते हुए देख लेता है। इसके बाद हंगामा मच जाता है। पूजा अपने बच्चों को लेकर प्रतापगढ़ चली जाती है, जहां उसका असली मायका बताया जाता है। तब जाकर पता चलता है कि जगवीर ने जिससे शादी की थी, वो हिन्दू युवती पूजा नहीं बल्कि मुस्लिम युवती हसीना बानो है। कुछ दिनों बाद हसीना बानो लौटती है तो पता चलता है कि उसने अपने बेटे का खतना करा दिया है और स्कूल में उसका नाम अनीश करवा दिया है।
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता है तो हसीना बानो के माता-पिता अपने साथ एक स्थानीय दबंग युवक राजू उर्फ नासिर को लेकर पहुंचते हैं और जगवीर को मुस्लिम धर्म अपनाने की सलाह देते हैं। सलाह ना मानने पर सर कलम करने की धमकी भी देते हैं।
पुलिस के साथ संत-महात्माओं की शरण में जगवीर
जगवीर द्वारा स्थानीय कोतवाली से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया, लेकिन जगवीर को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। वह अफसरों के साथ-साथ संत महात्माओं की भी शरण में हैं। गुरुवार को जगवीर तपस्वी छावनी के महंत परमहंस के पास पहुंचा, जिन्होंने इस मामले को एक नये तरह का जिहाद बताया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS