होली खेलने के बाद नहाने गए दम्पत्ति की गीजर की गैस लीक होने से दर्दनाक मौत

मुरादनगर थाने की अग्रसेन विहार कालोनी में होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गए दम्पत्ति की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब बाथरूम में लगे गीजर की गैस लीक हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस उपायुक्त ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि बुधवार को होली खेलने के बाद 40 वर्षीय दीपक और उनकी पत्नी 36 वर्षीय पत्नी शिल्पी अपने घर की दूसरी मंजिल पर नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। दंपति ने गीजर शुरू किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने गैस के रिसाव पर ध्यान नहीं दिया और बेहोश हो गए।
जब काफी देर तक दोनों बाथरूम से बाहर नहीं आए तो उनके बच्चों ने बाथरूम का दरवाजा खोला। बाथरूम में दोनों बेहोश मिले। दोनों को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
वहीं, गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्रान्तर्गत प्रेम नगर में दो मुस्लिम पक्षों में विवाद के बाद एक युवक ने 2 महिलाओं को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक महिला की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
एसीपी रजनीश कुमार ने बताया कि लोनी थाने के प्रेम नगर में आसिफ और आसमा नाम की महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर आसिफ ने चाकू निकालकर आसमा नामक महिला को पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। इसी बीच आसमा की रिश्तेदार जायदा नामक महिला बीच बचाओ में तो आई तो युवक ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार आसिफ को गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS