Agra: सगाई वाले घर में पसरा मातम, सिलेंडर में आग लगने से दो महिलाएं जिंदा जली

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग ने दो महिला और एक शख्स को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
लग्न समारोह था आज
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सुंदरवन कालोनी में मदन कुमार के बेटे का आज रविवार को लग्न समारोह था। घर में खुशी का माहौल था। बहुत सारे रिश्तेदार इस मौके पर एकत्रित हुए थे। रिश्तेदारों के लिए पकवान बनाने का इंतजाम किया जा रहा था।
पड़ोस के खाली मकान में हलवाई काम कर रहे थे। यहां पर काम करने के लिए हलवाई कैलाशी के साथ दो महिलाएं शीला और लीला उनकी मदद के लिए मौजूद थी। दोपहर 12.30 बजे अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई। घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते हर तरफ चीख-पुकार मच गई। घर में मौजूद कुछ लोगों ने आग पर पानी और रेत डालकर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस आग ने दो महिला और एक शख्स को अपनी चपेट में ले लिया था। घर में खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
इन तीनों झुलसे हुए व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की कवायद शुरू की गई, लेकिन जब तक इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता उससे पहले दोनों महिलाएं दम तोड़ चुकी थी। वहीं घायल शख्स का अस्पताल में इलाज जारी है।
सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि केके नगर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है। हम पहुंचे 2 महिला झुलसी हुई और एक व्यक्ति घायल मिले। घर में समारोह होने के कारण बाहर से आए हलवाई खाना बना रहे थे,कुल 6 लेबर थे जिनके साथ यह हादसा हुआ है, जांच जारी है: ACP हरीपर्वत, आगरा pic.twitter.com/fEHTfQIHzo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2023
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बताया कि केके नगर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है। जब हम मौके पर पहुंचे तब 2 महिला झुलसी हुई और एक व्यक्ति घायल मिला था। घर में लग्न समारोह होने के कारण खाना बनाने के लिए बाहर से हलवाई बुलाए गए थे। इसमें कुल 6 लेबर आए थे जिनके साथ यह घटना घटित हुई। इस मामले में जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS