Viral Video: आगरा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Viral Video: आगरा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
X
Viral Video: उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, ये आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

Viral Video: उत्तरप्रदेश के आगरा जिले में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, ये आग एक केमिकल फैक्ट्री में लगी। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो बजे का है मामला

जानकारी मिली है कि करीब दो बजे सुधीर धर्मकांटा के पास स्थित इस केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। इसके बाद फैक्ट्री से धुएं की लपटें उठने लगी। इससे आसपास के लोगों में काफी दहशत उत्पन्न हो गई। इसके बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के दौरान किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष की है फैक्ट्री

जानकारी के मुताबिक, ये फैक्ट्री सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की है। इसमें जूते के सोल बनाए जाते हैं। साथ ही सोल को चिपकाने वाला कैमिकल भी इसी फैक्ट्री में बनता है। सिटी एसपी ने जानकारी दी है कि घटना के दौरान इस फैक्ट्री के अंदर कितने स्टाफ थे, इसका पता अभी नहीं लग पाया है। हालांकि मौके पर एंबुलेंस बुला ली गई है।

Tags

Next Story