Agra: ससुराल आने के चंद घंटे बाद ही दुल्हन की मौत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Agra: आगरा के फतेहपुर सीकरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शादी की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई, जब ससुराल में पहुंचने के बाद दुल्हन की अचानक मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही दोनों के परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बताया जा रहा है कि दुल्हन बीमारी से पीड़ित थी, जिसके चलते उसका निधन हो गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फतेहपुर सीकरी के महादेव गली में रहने वाले युवक राजू की 27 फरवरी को आगरा के धूलियागंज गांव की रहने वाली लड़की सोनिया से शादी हुई थी। शादी धूमधाम से हुई। इसके बाद 28 फरवरी को राजू दुल्हन को अपने घर फतेहपुर सीकरी ले आया। इस मामले पर दुल्हन यानी सोनिया के भाई ने कहा कि वह पिछले लगभग 4-5 महीने से बीमार चल रही थी। पिछले साल अक्टूबर में ही सोनिया की मां का देहांत हो गया था। उस समय से सोनिया काफी टेंशन में रहने लगी और ज्यादा तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर ने बताया था कि सोनिया के फेफड़ों में संक्रमण हुआ है। इलाज भी चल रहा था।
राजू ने बताया कि शादी होने के बाद दोनों परिवार बहुत ही खुश थे। पूरे परिवार ने मिलकर दुल्हन का फूलों से स्वागत किया था। सब कुछ अच्छा चला रहा था। इसी बीच सोनिया की अचानक तबीयत खराब हो गई। घर वालों यानी ससुराल वालों ने सोनिया को अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते ससुराल वालों ने सोनिया के घर वालों को सूचना दी। सोनिया के परिवार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सोनिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनिया की मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा है। लड़के पक्ष का कहना है कि हमने नहीं सोचा था कि शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन के साथ ऐसी घटना हो जाएगी। उधर, कई लोग इस मौत को संदिग्ध बताकर चर्चाएं कर रहे हैं। इस संबंध जांच अधिकारी का कहना है कि जांच चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS