मेधावी छात्र-छात्राओं को अखिलेश ने बांटे लैपटॉप, CM योगी पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा..

मेधावी छात्र-छात्राओं को अखिलेश ने बांटे लैपटॉप, CM योगी पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा..
X
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव (assembly election 2022) होने है। जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक दल ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए हर तबके की कोशिश कर रहे है।

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव (assembly election 2022) होने है। जिसके मद्देनजर सभी राजनीतिक दल ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए हर तबके की कोशिश कर रहे है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मेधावी छात्र-छात्राओं में लैपटॉप बांटे।

इस मौके पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (Akhilesh Yadav) पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) ने संकल्प पत्र में जो लिखा था कि लैपटॉप (Laptop) दिया जाएगा लेकिन बच्चों की तलाश से नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले बताएं कि साढ़े चार साल से इन बच्चों को कौन सी टेबलेट दी गई। उन्होंने कहा कि ये आज की पीढ़ी के बच्चे हैं। पुरानी पीढ़ी ने चाक और पट्टी से पढ़ाई की होगी। लेकिन समय बदल गया है।

एक नई पीढ़ी आ गई है। यह पीढ़ी न केवल भारत बल्कि विश्व के बारे में जानकारी प्राप्त करने का माध्यम है। मुझे खुशी है कि जिस समय सपा सरकार में लैपटॉप बांटे जा रहे थे, उस समय नई पीढ़ी के लोग बहुत खुश हुए। उन्होंने आगे कहा यह लैपटॉप बच्चों के बड़े सपनों को पूरा करने में मदद करेगा।

अखिलेश ने एक बार फिर सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चिंता है कि प्रदेश में कौन आ रहा है, वह सोच विचार में पड़ गए है कि इस बार यूपी की जनता ने तय किया है कि झूठे वादे करने वालों को हटाया जाएगा। और प्रदेश से भाजपा का सफाया करके रहेंगे। गौरतलब है कि कल सीएम योगी ने सपा के 'मैं आ रहा हूं...' स्लोगन वाले पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा था कि सपा के आने का मतलब है कि अराजकता, अव्यवस्था, गुंडागर्दी आ रही है।

Tags

Next Story