अखिलेश यादव ने स्वतंत्र देव सिंह पर किया प्रहार, बोले- पूरा पैसा डकार गए... कांग्रेस का 'जीरो टॉलरेंस' पर बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि सिंचाई परियोजनाओं में पूरा पैसा ही डकार लिया गया है। खास बात है कि यूपी कांग्रेस ने भी स्वतंत्र देव सिंह का वीडियो शेयर करते योगी सरकार पर तंज कसा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मंत्रिपरिषद में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झांसी (Jhansi) जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसमें स्वतंत्र देव सिंह कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है।'
अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी यह वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा, 'सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है 'भ्रष्टाचार', बिना कुछ काम, पूरा पैसा डकार गये ये है बुरी बात।'
सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है 'भ्रष्टाचार'
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 24, 2022
बिना कुछ काम, पूरा पैसा डकार गये ये है बुरी बात pic.twitter.com/JORRd78nDr
सपा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, 'कमीशनबाज महाभ्रष्टाचारी भाजपा सरकार में मंत्री खुलेआम अधिकारियों से कह रहे, पैसा कमाना बुरी बात नहीं, गरीब तक पानी पहुंचा अथवा नहीं ये देखने गए मंत्री जी को अपनी कमाई की चिंता सताने लगी।'
उधर, यूपी कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी भाजपा के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अधिकारियों को लूट मचाने की सलाह दे रहे हैं। मंत्री जी ने जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले योगी आदित्यनाथ का केंचुल उतारकर भाजपा का 'चाल, चरित्र और चेहरा' सामने रख दिया है।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS