भाजपा की वर्चुअल रैली पर अखिलेश यादव का तंज, बोले बीजेपी झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वर्चुअल रैली पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है।
अखिलेश यादव ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि सुना है बिहार की तरह आज पश्चिम बंगाल में भी अरबों खर्च करके विश्व रिकार्ड बनाने वाली एक 'खर्चुअल रैली'... या 'वर्चुअल रैली' हो रही है। दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं हैं तो फिर बूथ स्तर तक इन्हें पहुंचाने के प्रयास क्यों? दरअसल भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है।
सुना है बिहार की तरह आज प. बंगाल में भी अरबों खर्च करके विश्व रिकार्ड बनाने वाली एक 'खर्चुअल रैली'... या 'वर्चुअल रैली' हो रही है। दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं हैं तो फिर बूथ स्तर तक इन्हें पहुँचाने के प्रयास क्यों?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 9, 2020
दरअसल भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है।
युवा योगी सरकार की विदाई मुस्कुरा कर करेंगे
इसके बाद अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया। अखिलेश यादव ने लिखा कि उप्र की भाजपा सरकार में इन्वेस्टमेंट समिट्स व डिफ़ेंस एक्सपो का कागजी इवेंट न निवेश ला सका न रोजगार। यदि मुख्यमंत्री जी 69000 शिक्षक, VDO, LT, ATA व UPPSC की अन्य नौकरियां अटकाएं-लटकाएं ना और जाते-जाते नौकरियों का 'दिव्य दान' दे जाएं तो युवा उनकी विदाई मुस्कुरा कर करेंगे।
सरकार को स़ख्त कदम उठाने चाहिए जिससे सेना का मनोबल बना रहे
इसके अलावा उन्होनें एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने लिखा कि पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा क्षेत्र में एक महीने से चीनी सेनाओं का अतिक्रमण देश को अस्वीकार्य है। सरकार को स़ख्त कदम उठाने चाहिए जिससे सेना का मनोबल बना रहे। चूंकि भाजपा एकाधिकारी फैसले लेती है अत: वह अपने को कमजोर समझ रही है जबकि जनता और प्रतिपक्ष इस विषय पर उनके साथ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS