सपा कार्यालय पर अखिलेश यादव ने मनाया 'खजांची' का जन्मदिन, बीजेपी पर साधा निशाना

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव लगातार मुखर होकर बीजेपी पर हमलावर रहते हैं। केंद्र सरकार ने साल 2016 में नोटबंदी की थी। इस दौरान कानपुर देहात में एक महिला जब बैंक की लाइन में लगी थी। उस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। अखिलेश यादव ने उसका नाम खजांची रखा था। खजांची अब सात साल का हो गया है। अखिलेश यादव ने आज शनिवार को पार्टी कार्यालय में खजांची का जन्मदिन मनाया। इस दौरान खजांची की मां भी मौजूद रही। अखिलेश यादव ने ही खजांची की पढ़ाई का जिम्मा भी लिया है।
खजांची ने मांगी साईकिल
सपा प्रमुख ने जन्मदिन पर खजांची को लड्डू खिलाया और एबीसीडी सुनाने को कहा। हालांकि, खजांची डर गया, तो अखिलेश यादव ने कहा कि जब प्रधान बन जाएगा तो बोलेगा। जन्मदिन पर खजांची ने साइकिल मांगी और कहा कि साइकिल पर बैठकर एबीसीडी सुनाएगा।
#WATCH | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav in Lucknow celebrates the birthday of 'Khazanchi' who was born while his mother was standing in a bank queue following demonetisation pic.twitter.com/3cixqK2Gnj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 11, 2023
खजांची के पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे सपा प्रमुख
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खजांची का परिवार अखिलेश से मिलने सैफई पहुंचा था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने फैसला किया कि खजांची के पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया था और उसका दाखिला एक बड़े स्कूल में भी कराया था। खजांची के जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव ने फिर से बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने पहले दो हजार के नोट छापे और फिर बंद कर दिए। मैं शादी में ड्रोन उड़ते देखता हूं तो लगता है कि वो दो हजार के चिप वाले नोट देख रहा है।
ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड में जल्द ही UCC लागू करने की तैयारी, दिवाली के बाद विधानसभा के विशेष सत्र की संभावना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS