UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नहीं जाने दिया गया मुजफ्फरनगर, बोले- ये भाजपा की हताशा भरी साजिश

UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नहीं जाने दिया गया मुजफ्फरनगर, बोले- ये भाजपा की हताशा भरी साजिश
X
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आज मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी। उन्हें दिल्ली से उड़ान की देरी कर दी गई। इसे लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर भी कड़ा प्रहार किया है।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) दौरे में अड़चन आ गई है। सपा प्रमुख का आरोप है कि उन्हें दिल्ली (Delhi) से उड़ान भरने से रोका गया है। अखिलेश को मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी के साथ संयुक्त बैठक करनी थी। उन्होंने अब बीजेपी पर अपनी उड़ान रोकने के लिए निशाना साधा है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है…'

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर बीजेपी (BJP) ने सपा (SP) पर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) को अपनी पार्टी के साथ गठबंधन करने का ऑफर दिया, जिसके बाद सियासत गरमा गई। जयंत चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि वो चवन्नी नहीं हैं, जो कि पलट जाएं। इसके बावजूद आज न केवल जयंत चौधरी बल्कि सपा नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी दोपहर तीन बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे ताकि बीजेपी पर निशाना साधा सके। उनके कार्यक्रम में देरी हो गई है।

Tags

Next Story