UP Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव!, चाचा से मिलाप को लेकर दिये ये संकेत

UP Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव!, चाचा से मिलाप को लेकर दिये ये संकेत
X
अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) होने है, जिसके मद्देनजर सभी राजनितिक दलों ने प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए तैयारियां में जुट गयी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पूरे राज्य में रथ यात्रा निकालकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में चुनाव जीतने की तैयारियों में जुटे सभी राजनीतिक दलों ने धीरे धीरे अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिये हैं। इसी कड़ी में पूरे राज्य में रथ यात्रा निकालकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं चाचा से मिलाप को लेकर भतीजे अखिलेश यादव ने जरूर नरमी दिखाई।

चाचा शिवपाल से गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने किया इशारा

दरअसल, अखिलेश ने सोमवार को एक चैनल से की गई बातचीत में कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा कि वह छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। सपा और रालोद (Rashtriya Lok Dal) के गठबंधन को लेकर फैसला हो गया है। सिर्फ सीटों पर बात होनी बाकी है। अखिलेश ने कहा कि 'रालोद के साथ हमारा गठबंधन पक्का हो गया है। बस सीटों का बंटवारा होना है। उन्होंने कहा कि बातचीत अंतिम चरण में चल रही है। वही चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (Pragatisheel Samajwadi Party Lohia) को साथ लेने की संभावना पर अखिलेश ने कहा कि "मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। उनके पार्टी के लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा। दरअसल अखिलेश यादव अपना पूरा फोकस विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर लगाना चाहते हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के मीडिया सलाहकार आशीष यादव ने ट्वीट कर कहा है कि अखिलेश चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी। वही अखिलेश यूपी चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections ) को देखते हुए योगी सरकार पर हमलावर हैं। कल हरदोई में एक रैली को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने CM योगी को अद्भुत मुख्यमंत्री बताया था। उन्होंने कहा था कि योगी सरकार हमारी सरकार के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है। जो की बहुत अद्भुत है।

Tags

Next Story