अखिलेश यादव ने नेताजी की अस्थियों को प्रयागराज के संगम में किया प्रवाहित, 21 को होगा शांति पाठ

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे। यहां उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) और चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) समेत तमाम परिजनों की मौजूदगी में नेताजी की अस्थियों को संगम तट पर गंगा में प्रवाहित किया। अब 21 अक्टूबर को सैफई में शांति पाठ का आयोजन होगा।
श्रद्धेय नेताजी की अस्थियों को श्री अखिलेश यादव जी ने 'संगम' प्रयागराज में विसर्जित किया। pic.twitter.com/LDP38dWhiB
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 19, 2022
इससे पूर्व अखिलेश यादव आज सुबह अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर सैफई हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां पत्नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल यादव के साथ निजी विमान से बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां से अखिलेश यादव जेड प्लस श्रेणी सुरक्षा के बीच सीधे संगम स्थित वीवीआईपी घाट पर पहुंचे। यहां रीति रिवाज से नेताजी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया।
श्रद्धेय नेताजी की अस्थियों को संगम में विसर्जित करने प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे श्री अखिलेश यादव जी। pic.twitter.com/YLfHkQ5bG5
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 19, 2022
बता दें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने इच्छा जताई थी कि उनके निधन के बाद उनकी अस्थियां संगम प्रयागराज में विसर्जित की जाएं। डिंपल यादव और शिवपाल यादव समेत मुलायम सिंह यादव के परिवार के तमाम सदस्य मौजूद हैं। अस्थियां विजर्सन के बाद 21 अक्टूबर को सैफई में शांति पाठ का आयोजन होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार 13वें दिन तेरहवीं का विधान है, लेकिन सैफई की मान्यताएं अलग हैं। इस परंपरा का पालन करते हुए मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं नहीं की जाएगी। केवल शांति पाठ होगा।
दस अक्टूबर को हुआ था निधन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। उन्होंने अंतिम सांस सुबह 8:16 बजे ली भी। 11 अक्टूबर को तीन बजे सैफई के मेला ग्राउंड में मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS