UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लॉन्च किया घोषणा पत्र, 'सत्य वचन-अटूट वादा' में किए यह दावे

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में जहां किसानों के लिए बड़े वादे किए गए हैं, वहीं युवाओं और महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक अहम वादे किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण प्रदान किया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा को केजी से पीजी तक मुफ्त किया जाएगा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को सभी फसलों की एमएसपी दी जाएगी। गन्ना किसान को 15 दिन का भुगतान होगा। आंदोलन में शहीद किसान के परिवार को 25 लाख रुपये की मुआवजा राशि देंगे। किसानों को फ्री में खाद और फ्री बिजली दी जाएगी। 2025 तक किसानों को कर्ज मुक्त करने का लक्ष्य है।
अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण प्रदान किया जाएगा। लड़कियों की शिक्षा को KG से PG तक मुफ्त किया जाएगा: सपा प्रमुख अखिलेश यादव #UttarPradeshElections pic.twitter.com/sH8A5DOVB4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS