सीएम योगी के प्रहार पर अखिलेश का पलटवार, बोले- सीएम दूसरे प्रदेश के...फिर भी अपनाया

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से बजट सत्र के दौरान किए गए प्रहार पर आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को बाहरी बताते हुए कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ झूठ बोलती है। यही नहीं, उन्होंने प्रदेश के साथ केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। साथ ही, अर्पणा यादव की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए सम्पर्ण राशि देने पर भी प्रतिक्रिया दी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समाजवादी पार्टी में नए सदस्यों को सदस्यता दिलाने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि कल सदन में दलाल शब्द बोला गया, एक मुख्यमंत्री को पद पर रहते हुए ऐसा बोलना ठीक नहीं है। समंदर में डूब जाओ, इनके DNA में विभाजन है... जैसे शब्द उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश से हैं, लेकिन यूपी के लोगों ने उन्हें अपनाया है। मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि हकीकत में किसानों के साथ क्या हो रहा है। कल मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा एमएसपी दे रहे हैं, लेकिन किसी भी जिले में किसानों को एमएसपी नहीं मिली। बिजली भी नहीं मिलती। सरकार ने अगर काम किया है तो बताए कितने सब स्टेशन बनाए हैं।
जिस समय पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो जाता है,उसी समय महंगाई बढ़ जाती है। महंगाई बढ़ाकर इन्होंने पूरे मध्यम वर्ग,गरीब, किसान,नौजवान सबके ऊपर भार डाला है। BJP ने इतनी महंगाई कर दी कि गरीब ये सोच रहा है कि हम बचाएं क्या..खाएं क्या? और वो तर्क दे रहे हैं कि इससे देश बनेगा: अखिलेश यादव, SP pic.twitter.com/Ik70L5xi4g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2021
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सीएम योगी की सरकार को केवल झूठ बोलना आता है। उन्होंने कहा कि आज किसान अपने हक के लिए इतने दिनों से सड़कों पर है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा किसानों का भी अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा हर कदम पर किसानों के साथ है। राम मंदिर निर्माण के लिए अर्पणा यादव की ओर से 11 लाख रुपए की दान राशि दिए जाने पर जब सवाल पूछा गया तो सपा अध्यक्ष ने कहा कि अवसर ढूंढने वालों ने आपदा में अवसर ढूंढ लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS