Panchayat Elections: अखिलेश यादव बोले- जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करना चाहती है यूपी सरकार

यूपी में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो जायेगा। इसके अलावा जिला पंचायतों का पंचायतों का कार्यकाल अगले वर्ष में 15 जनवरी को समाप्त हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि पर प्रदेश की भाजपा सरकार इन चुनावों को समय पर ना कराकर इनमें सरकारी प्रशासक नियुक्त करना चाहती है। उन्होंने इसे जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब कोरोना काल में एमपी (मध्य प्रदेश) में सरकार बन सकती है। बिहार में विधानसभा के चुनाव हो सकते है। इसके अलवा पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेताओं की बड़ी रैलियां हो रही हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ काशी-अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं। इस सब के बाद पंचायत चुनाव व संसद के शीतकालीन सत्र के स्थगन का क्या औचित्य है। अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का भय है। इसलिए भाजपा पंचायत चुनावों से भाग रही है व साथ ही बहानेबाजी कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा का शीतकालीन सत्र टालकर भाजपा सरकार किसानों व विपक्ष का सामना करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष और विरोध के खिलाफ बड़ा षडयंत्र कर रही है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को संविधान, लोकतंत्र व संसदीय व्यवस्था पर विश्वास है तो भाजपा को लोकसभा एवं विधानसभा का सत्र बुलाकर देश में किसान बिल, निजीकरण, बेरोजगारी, महंगाई, प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में अव्यवस्था, महिला सुरक्षा, अवरुद्ध विकास व किसानों के रुके कार्यों पर तुरंत चर्चा करानी चाहिए।
अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली करने के लिए कोरोना नहीं है, तो संसद सत्र चलाने के लिए दिल्ली में क्यों है। संसद में किसानों के पक्ष में जन प्रतिनिधियों के आक्रोश से बचने के लिए भाजपा सरकार कोरोना का बहाना बना रही है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 19, 2020
भाजपा संसदीय-सांविधानिक परंपराओं का क़त्लेआम कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS