सपा प्रमुख अखिलेश यादव असंसदीय शब्दों की सूची पर भड़के, कहा- आलोचना ही सार्थक संसद की प्राणवायु

देश के दोनों सदन यानि लोकसभा (Lok Sabha) और राज्यसभा (Rajya Sabha) की कार्यवाही के दौरान कई शब्दों को असंसदीय (Unparliamentary Words) मानकर इनके इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन अब इस सूची में कई और नाम भी शामिल हो गए हैं। इसके तहत जयचंद, शकुनि, जुमलाजीवी और चांडाल जैसे शब्दों का अब सदन के भीतर इस्तेमाल नहीं हो सकता। विपक्ष (Opposition) इसके लिए मोदी सरकार (Modi Government) पर प्रहार कर रहा है और आरोप है कि मोदी सरकार को घेरने के लिए इस्तेमाल शब्दों को ही प्रतिबंधित किया गया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी गुस्सा जाहिर किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ट्वीट में लिखा, 'प्रतिबंध आलोचनात्मक शब्दों पर नहीं; अलोकतांत्रिक कार्यों पर लगना चाहिए। आलोचना ही सार्थक संसद की प्राणवायु होती है। प्रतिबंध सत्ता के अपराधबोध से उपजते हैं। शनैः शनैः प्रतिबंधों से मुक्ति की ओर बढ़ना ही एक स्वस्थ लोकतंत्र की उपलब्धि होती है। निंदनीय (अगर ये प्रतिबंधित नहीं है)।'
प्रतिबंध आलोचनात्मक शब्दों पर नहीं; अलोकतांत्रिक कार्यों पर लगना चाहिए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 14, 2022
आलोचना ही सार्थक संसद की प्राणवायु होती है। प्रतिबंध सत्ता के अपराधबोध से उपजते हैं। शनैः शनैः प्रतिबंधों से मुक्ति की ओर बढ़ना ही एक स्वस्थ लोकतंत्र की उपलब्धि होती है।
निंदनीय (अगर ये प्रतिबंधित नहीं है) pic.twitter.com/CbN4PFNxuZ
उधर, कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि किसानों को सदन में 'आंदोलनजीवी' बोला जा सकता है, लेकिन जुमले की बुनियाद पर सरकार चलाने वालों को 'जुमलाजीवी' नहीं। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह ने कहा कि आजादी मिलने के बाद आज तक किसी भी सदन में जुमलाजीवी और जुमलेबाज जैसै शब्दों को असंसदीय घोषित नहीं किया गया है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा द्वारा हमारे खिलाफ इस प्रकार के सारे शब्दों का प्रयोग किया जाता था।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार की सच्चाई दिखाने के लिए विपक्ष की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले सभी शब्द अब 'असंसदीय' माने जाएंगे। अब आगे क्या विषगुरु?' इस प्रकार अन्य तमाम विपक्षी नेता भी इसी तरह केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS