यूपी पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम में जाकर किया मिलावटी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, जानिये वजह

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से मिलावटी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजों का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई अलीगढ़ शराब के आरोपी मदन गोपाल की निशानदेही पर हुई है।
अलीगढ़ शराब कांड में पिछले दिनों मिलावटी शराब के सेवन से 100 से अधिक लोगों की मौतें हो जाने के बाद से युद्धस्तर पर शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में अलीगढ़ पुलिस ने मडराक में अवैध शराब का ठिकाना पकड़ा था। इस ठिकाने का मालिक मदन गोपाल उर्फ कालिया हालांकि पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। पुलिस को यकीन था कि मदन गोपाल की गिरफ्तारी से कई और अहम खुलासे होंगे। इसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
Aligarh: An illegal liquor manufacturing factory was unearthed in Haryana's Gurugram
— ANI UP (@ANINewsUP) June 17, 2021
Bottles making machines, packaging & labeling materials and a vehicle have been recovered: Kalanidhi Naithani, SSP (16.06.21) pic.twitter.com/jS7iaqM2Tx
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मदन गोपाल को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया। रिमांड पर लेने के बाद बुधवार को मदन गोपाल ने खुलासा किया कि हरियाणा के गुरुग्राम में भी उसकी अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है। इस पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। फैक्ट्री में नकली शराब बनाने का जखीरा देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक दो मंजिला इमारत में संचालित इस अवैध शराब की फैक्ट्री में नकली शराब बनाने के साथ ही उसकी पैकेजिंग के उत्पाद भी बनाए जाते थे। मदन गोपाल खुद इस फैक्ट्री को संचालित करता था और नकली शराब तैयार करने के बाद अलीगढ़ लाकर ऋषि, अनिल, विपिन और शिवकुमार के नेटवर्क में सप्लाई कर देता था।
अलीगढ़ की एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शराब मामले में अब तक 22 मामले दर्ज करके करीब 70 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार करना बाकी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS