अलीगढ़ में बदमाश ने बचने के लिए लड़की को चाकू की नोंक पर बंधक बनाया, पुलिस के सामने बोला- मार दूंगा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में एक लूट के आरोपी (Robbery Accused) को ग्रामीणों ने पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी लुटेरे ने जान बचाने के लिए एक लड़की को पकड़ लिया और फिल्मी स्टाइल (Film Style) में उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। आरोपी धमकाता रहा कि अगर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसकी जान ले लेगा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना अलीगढ़ के थाना दादो क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें एक लुटेरा खुद को ग्रामीणों से घिरा देख फिल्मी स्टाइल में एक लड़की को बंधक बनाता दिखाई दे रहा है। आरोपी ग्रामीणों को धमका रहा है कि अगर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो लड़की को मार देगा।
ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया की, ऐसा करने पर पुलिस उसे भी मार देगी। इसके बाद भी आरोपी लगातार धमकाता रहा। पुलिस ने समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसने भी एक नहीं सुनी। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पीटने के बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे के मामले की जांच शुरू कर दी है।
Warning Disturbing video
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 3, 2022
In UP's Aligarh, a criminal held a minor girl hostage at knife point after he was ambushed by locals. The girl was safely rescued after locals overpowered the accused and handed him to local police after beating him up. pic.twitter.com/t4lrtcq8Ty
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी के साथ दो साथी थे, जो कि लूट की वारदात को अंजाम देना चाहते थे। इन बदमाशों ने अतरौली पुलिस क्षेत्र से ऑटो लिया था। ऑटो चालक ने बदमाशों की बात सुनी की, वो लूट की वारदात को अंजाम देना चाहते हैं। इस पर ऑटो चालक ने रास्ते में मौका पाते ही ग्रामीणों को उनके इरादों की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों को पकड़ना चाहा तो एक आरोपी ने लड़की को बंधक बना लिया। हालांकि लड़की सुरक्षित बच गई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS