UP Election 2022 : गृह मंत्री अमित शाह ने मथुरा से सपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार आने के बाद बाहुबली करने लगे सरेंडर

UP Election 2022 : गृह मंत्री अमित शाह ने मथुरा से सपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार आने के बाद बाहुबली करने लगे सरेंडर
X
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत दर्ज करने के लिए स्टार प्रचारक भी मैदान पर उतार रख दिए हैं। बीजेपी ने यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर चुनाव प्रचार अभियान पर हैं। आज मथुरा (Mathura) के दौरे पर हैं। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Bankey Bihari Temple) का दर्शन किया और जीत की कामना की। यमुना में वोट की सवारी की। इसके साथ ही आज मथुरा में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। इसके बाद दादरी में भी घर-घर जाकर चुनाव संपर्क अभियान चलाया। साथ ही ग्रेटर नोएडा में प्रभावी मतदाता संवाद भी करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मथुरा से समाजवादी पार्टी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव को विधायक के चुनाव की तरह मत समझिए। किसी के मंत्री और मुख्यमंत्री बनने का चुनाव मत समझिए। उत्तर प्रदेश का चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करने वाला चुनाव है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा की सरकारें देखीं हैं। सपा आती थी एक जाती का काम करती थी। बसपा आती थी दूसरी जाती का काम करती थी। कभी किसी ने इस राज्य के विकास का नक्शा नहीं खींचा। भाजपा की सरकार किसी एक जाती की नहीं बल्की सारे समाज की है।

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बाहुबली डरकर पुलिस के सामने सरेंडर करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। उन्होंने कहा कि कहीं आज़म खान कहीं मुख्तार अंसारी ना जाने कितने फैला रखे थे। आज़म खान को जब पकड़ा तब CRPF की सारी धाराएं कम पड़ गईं। इतने मामले इन पर लगे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गौतमबद्ध नगर के दादरी में भी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने यहां भी सपा पर गंभीर आरोप लगाए। अमित शाह ने लोगों से बीजेपी के लिए मतदान करने का भी आह्वान किया।



Tags

Next Story