अमरोहा में 15 साल की लड़की से गैंगरेप, गर्भवती होने पर तीन आरोपी अरेस्ट

अमरोहा में 15 साल की लड़की से गैंगरेप, गर्भवती होने पर तीन आरोपी अरेस्ट
X
अमरोहा में 15 साल की लड़की पिछले काफी समय से डरी सहमी रहती थी। उसने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था। परिजनों ने कई बार इसका कारण पूछा, लेकिन लड़की ने कुछ नहीं बताया। इस बीच परिजनों को पता चला कि उनकी लड़की गर्भ से है। इस पर जब उन्होंने लड़की से दोबारा बात की तो उसने रोते हुए आपबीती सुना दी।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। धमकी से डरी लड़की चुप रही, लेकिन गर्भवती होने के बाद परिजनों को पूरी घटना के बारे में बता दिया। पुलिस ने नाबालिगा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरोहा में 15 साल की लड़की पिछले काफी समय से डरी सहमी रहती थी। उसने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया था। परिजनों ने कई बार इसका कारण पूछा, लेकिन लड़की ने कुछ नहीं बताया। इस बीच परिजनों को पता चला कि उनकी लड़की गर्भ से है। इस पर जब उन्होंने लड़की से दोबारा बात की तो उसने रोते हुए आपबीती सुना दी।

लड़की ने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने गलत काम (गैंगरेप) किया है। उसने यह बात इसलिए नहीं बताई क्योंकि तीनों ने उसे धमकी दी थी कि अगर वो पुलिस के पास गई तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। अमरोहा की एसपी ने बताया कि लड़की ने तीन आरोपियों के नाम लिए थे, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story