Lucknow: सुहागरात से पहले ही रेप के आरोप में जेल पहुंच गये पीसीएस अधिकारी

यूपी की राजधानी लखनऊ में शादी के अगले ही दिन पुलिस ने एक पीसीएस अधिकारी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। युवती ने अधिकारी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी अधिकारी उसके साथ पिछले तीन वर्षों से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा है।
जानकारी के अनुसार पीसीएस 2018 बैच के आरोपी अनुराग रंजन चयनित उम्मीदवार हैं। पर अभी अनुराग रंजन को तैनाती नहीं मिली है। अनुराग रंजन के खिलाफ एक युवती द्वारा लखनऊ के आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवती का आरोप है कि अनुराग रंजन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक अनुराग रंजन की शादी बीते 12 दिसंबर को हुई थी। जो क्षेत्र के रुचि खंड के रहने वाले हैं। बताया जाता है शादी करने के बाद जैसे ही अगली सुबह अनुराग रंजन दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे। उसी दौरान उनकी प्रेमिका ने वहां पहुंचकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। प्रेमिका ने अनुराग रंजन पर शादी का झांसा देकर लगातार 3 साल तक दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगाया।
लखनऊ में शादी का झांसा देकर प्रेमिका से 3 साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पीसीएस अधिकारी को शादी के अगले दिन गिरफ़्तार किया गया। पीड़िता की शिकायत पर आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा: उत्तर प्रदेश पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2020
पीड़ित युवती के बताये अनुसार, अनुराग रंजन से उनकी जान पहचान साल 2017 में हुई थी। पीड़ित युवती एक निजी अस्पताल में नर्स है। पीड़ित युवती मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। अनुराग रंजन और पीड़िता एक साथ कोचिंग किया करते थे। इसी दौरान पीड़िता और अनुराग रंजन दोनों की मुलाकात हुई। पीड़ित युवती का आरोप है कि अनुराग रंजन ने उससे शादी का वादा किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अनुराग रंजन शादी का झांसा देकर उसके साथ साल 2017 से ही दुष्कर्म कर रहा है। कुछ महीने पहले ही पीसीएस 2018 का परिणाम सामने आया। जिसमें अनुराग रंजन का चयन हो गया।
इसके बाद अनुराग रंजन की शादी किसी अन्य लड़की तय हो गई। जिसके बाद प्रेमिका को 12 दिसम्बर को अनुराग की शादी की भनक लग गई। जिसके बाद प्रेमिका ने अनुराग रंजन पर दुष्कर्म, धमकी देने व आपराधिक साजिश करने के आरोप में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर दर्ज करवाई गई एफआईआर के आधार पर अनुराग रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS