अयोध्या दीपोत्सव में 8 देशों की रामलीला का होगा मंचन, म्यूजिकल लेजर शो... 3डी होलोग्राफिक बढ़ाएगी भव्यता

अयोध्या दीपोत्सव में 8 देशों की रामलीला का होगा मंचन, म्यूजिकल लेजर शो... 3डी होलोग्राफिक बढ़ाएगी भव्यता
X
Ayodhya Deepotsav 2022: अयोध्या में 23 अक्टूबर को होने वाले वाले दीपोत्सव को लेकर इंतजार की घड़ियां कम होती जा रही हैं। दीपोत्सव की शुरुआत रामलीलाओं से होगी। इस बार आठ देशों के 1800 कलाकार म्यूजिकल लेजर शो और 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के साथ रामलीलाओं का मंचन करेंगे।

उत्तरप्रदेश: अयोध्या में 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव को लेकर इंतजार की घड़ियां कम होती जा रही हैं। कल यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। अब तक के सबसे भव्य दीपोत्सव के लिए 17 लाख दीये जलाकर पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए जाएंगे। खास बात है कि शुरुआती 15 मिनट में ही 15 लाख दीये जला दिए जाएंगे। इसके अलावा आठ देशों के 1800 कलाकार इस साल म्यूजिकल लेजर शो और 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के साथ रामलीलाओं का भी मंचन करेंगे, जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में 12 लेजर शो होंगे ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु उसे देख पाए। हम राम कथा पार्क के अलावा सात अन्य स्थानों पर रामलीला आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा झांकियां भी निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव में हम 15 मिनट में 15 लाख दीप प्रज्वलित करेंगे। कुल 17 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य है।

इन देशों की रामलीलाओं का होगा मंचन

दीपोत्सव के अवसर पर भगवान राम की स्वीकार्यता अलग-अलग देशों के रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों के जरिए दिखती है। स्थानीय कलाकारों को भी अपना फन दिखाने का मौका मिलता है। अब तक के पांच दीपोत्सव के दौरान इंडोनेशिया, श्रीलंका, त्रिनिदाद, रूस, लाओस, कम्बोडिया, नेपाल, फिलीपींस और फिजी समेत ये पांच राज्य जम्मू कश्मीर, असम, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल के रामलीला दल अयोध्या में अपनी परंपरा के अनुसार रामलीलाओं का मंचन कर चुके हैं।

इस बार भी सात देशों के 1800 कलाकार म्यूजिकल लेयर शो और 3डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन के साथ रामलीला का मंचन करेंगे। इन देशों में त्रिनिदाद और टोबैगो, थाईलैंड, इंडोनेशिया कंबोडिया, रूस, फिलिपिन और श्रीलंका का नाम शामिल बताया जा रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। संबंधित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए...

Tags

Next Story