UP में अंतिम चरण के मतदान के बाद प्रियंका के नेतृत्व में महिलाएं निकालेंगी पैदल मार्च, जानें क्या है कांग्रेस का मकसद

UP में अंतिम चरण के मतदान के बाद प्रियंका के नेतृत्व में महिलाएं निकालेंगी पैदल मार्च, जानें क्या है कांग्रेस का मकसद
X
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सोमवार को विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के आखिरी दौर का मतदान होना है। ऐसे में मतदाता अब अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने लिए उपयुक्त नेता का चुनाव कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सोमवार को विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के आखिरी दौर का मतदान होना है। ऐसे में मतदाता अब अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने लिए उपयुक्त नेता का चुनाव कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर महिला शक्ति ( Mahila Shakti) से उत्तर प्रदेश की राजनीति की तस्वीर बदलने का दावा करने वाली कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर 8 मार्च को लखनऊ में पैदल मार्च करेंगी।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 8 तारीख को महिला मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और उनकी आकांक्षाओं को भारतीय राजनीति की मुख्यधारा में लाना है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) के माध्यम से राजनीति के क्षेत्र में महिला जन जागरूकता की शुरुआत हुई है, जिसमें कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत टिकट देने के अपने वादे को पूरा किया।

इस अभियान में देश भर से कांग्रेस पार्टी की चुनी हुई महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। दिन के 12 बजे से यह मार्च बेगम हजरत महल चौक से उदय देवी चौक तक जाएगा और जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के पास समाप्त होगा। श्रीनेत ने कहा कि 'लड़की हूं लड़ शक्ति हूं' कांग्रेस (congress ) के लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि देश में महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए एक आंदोलन शुरू किया गया है।

यह महिला मार्च एकजुटता का संदेश देने और राजनीति को अधिक समावेशी बनाने के साथ-साथ राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का प्रतीक है। नारी शक्ति के राजनीतिक पुनरुत्थान को कोई शक्ति नहीं रोक सकती। इस मार्च में डॉक्टर, सेविका, शिक्षक, खेल और सिनेमा जगत से जुड़ी महिलाएं, कांग्रेस की महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगी।

Tags

Next Story